*पत्रकार एस पी त्रिपाठी को छेड़छाड़ मामले में सज़ा*
भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार कहलाने वाले मध्यप्रदेश रीवा के निवासी एसपी त्रिपाठी को युवती पत्रकार से छेड़छाड़ मामले में अदालत नेसजा दी है साथ ही जुर्माना भी लगाया है।
त्रिपाठी को लड़की से अभद्र भाषा और छेड़छाड़ के मामले में 1 साल की सज़ा सुनाई गई है। मामला कुछ साल पुराना है। भोपाल में एक निजी चैनल के ब्यूरो चीफ रहते हुए एस पी त्रिपाठी पर ये मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि वे मीडिया में कार्यरत युवती पर लगातार अनैतिक दबाव बना रहे थे। युवती ने इस संबंध में FIR कराई थी। जब पुलिस त्रिपाठी से पूछताछ करने पहुंची तो वो फरार हो गए थे। बाद में मामला लोअर कोर्ट में पहुंचा, लेकिन एस पी त्रिपाठी अपने पत्रकार होने और ऊंची पहुंच की धमक से अदालत में पेशी पर कभी हाज़िर नहीं हुए। आखिर अदालत ने त्रिपाठी को सज़ा सुना दी साथ ही जुर्माना भी लगाया है।
हालांकि सूत्रों की माने तो त्रिपाठी को जमानत मिल गयी है।