उत्तराखंड

दून अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों की खतरे में जान… क्या बिना फायर NOC के चल रहा अस्पताल…?

 

दून अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों की खतरे में जान… क्या बिना फायर NOC के चल रहा अस्पताल…?

देहरादून, दिल्ली के एक अस्पताल में लगी आग की घटना के बाद राज्य की सरकार भी अलर्ट दिखाई दी थी जिसके बाद सभी अस्पतालों के लिए sop जारी करते हुए फायर उपकरण को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन राज्य के सबसे बड़े दून अस्पताल में ही सरकार की sop का कोई असर होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।। अस्पताल में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग अपना इलाज कराने के लिए आते हैं जबकि कई सौ लोग भारती रहते हैं जिनकी जान के साथ भी अस्पताल खिलवाड़ कर रहा है।। अस्पताल में पहले भी आग की घटना घटित हों चुकी है लेकिन अस्पताल प्रशासन को इससे कोई असर पड़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।। अस्पताल के dms Dr. n s bisht का कहना है कि निर्माण निगम के द्वारा बिल्डिंग बिना फायर NOC के ही ट्रांसफर की गई है जिसके चलते फायर उपकरण काम नहीं कर रहे है।। अस्पताल में ही जब फायर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात नहीं है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल दून का सिस्टम किस प्रकार ढर्रे से उतरता जा रहा है।।

धनंजय ढौडियाल (पहाड़ी)

संपादक, संपर्क - 7351010542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *