Saturday, May 18, 2024
राष्ट्रीय

देवभूमि की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए पछवा दून में प्रतिष्ठा सेवा समिति उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 

देवभूमि की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए पछवा दून में प्रतिष्ठा सेवा समिति उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने पछवा दून पूर्व सैनिक संगठन एवं अन्य संगठनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था ! आज दिनाक् 27 नव 2022 को इसी कड़ी मे नई दिल्ली के जंतर मंतर मे मातृ सेवा पार्टी, प्रतिस्ठा सेवा समिति, उत्तराखण्ड प्रगतिसील पार्टी ने संयुक् रूप से ये अभियान चलाया! हस्ताक्षर अभियान का मुख्य कारण लगभग 65 दिनों के बाद भी सरकार के द्वारा जो लीपापोती हो रही है वह जनता के सामने आए सही समय पर न्याय मिले उसके परिवार एवम गवाहो को सुरक्षा मिले! अभियान में मुख्य बिंदु निम्न वत हैं 1)VVIP का नाम सार्वजनिक करना

2)आरोपियों की फांसी को सुनिश्चित करना

3) CBI से जाच करवाई जाए 

4) पटवारी वैभव प्रताप एवं विवेक हर्शवाल को साजिश रचने एवं सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए सह अभीयुक्त बनाते हुए एफ आई आर दर्ज करना 

5)आरोपी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्य मंत्री भाजपा सरकार विनोद आर्य एवं आरोपी के भाई अंकित आर्य राज्य मंत्री वर्तमान सरकार अब निष्कासित को भी शासन को गुमराह करने एवं साक्ष्यों को मिटाने के लिए आरोपी बनाते हुए एफ आई आर दर्ज करना

 6)सरकार को आरोपियों की संपत्ति को जप्त कर के इस बेटी के परिवार को देना चाइये एवं इनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलना चाहिए 

7) बेटी अंकिता के परिवार को एवं गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए और सरकारी खर्चे पर एक वकील नियुक्त किया जाएगा !यह हमारी मुख्य मांगे हैं । इस हस्ताक्षर अभियान में मातृ सेवा पार्टी के अध्यक्ष सुधीर नेगी जी , महासचिव कमल ध्यानी जी, उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप ढोंडियाल ने उत्तराखण्ड के लोगो को संभोधित किया ! अभियान मे महावीर सिंह फर्शवान, हरीश धयानी, रूप सिंह, मोर सिंह, अमित नेगी, मनीष नेगी, दयाल सिंह रावत, रोशन नेगी, भीम नेगी, रविंद्र नेगी, जितेंद्र नेगी, कमल सिंह, राहुल नेगी आदि सैकड़ो उतराखंडी युवाओ ने भाग लिया! इस हस्ताक्षर अभियान में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए! इन सब कॉपियों को माननीय प्रधानमंत्री महोदय के पास जाया जाएगा ताकि इस बेटी को न्याय मिल सके! अगर न्याय नहीं मिला तो रास्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिला जायेगा!

धनंजय ढौडियाल (पहाड़ी)

संपादक, संपर्क - 7351010542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *