Home उत्तराखंड वर्ष 2014 के बाद सचिवालय में पहली बार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में...

वर्ष 2014 के बाद सचिवालय में पहली बार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की बैठक हुई

वर्ष 2014 के बाद सचिवालय में पहली बार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की बैठक हुई

 वर्ष 2014 के बाद  को सचिवालय में पहली बार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की बैठक हुई। संस्थान की प्रबन्ध कार्यकारिणी एव साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार की ओर से प्रथम बार लोक भाषाओं व लोक साहित्य में कुमाउनी, गढ़वाली, अन्य उत्तराखण्ड की बोलियों व उपबोलियों, पंजाबी एवं उर्दू में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन व अनवरत साहित्य सेवा तथा हिन्दी में उत्कृष्ट महाकाव्य/खण्डकाव्य रचना, काव्य रचना कथा साहित्य व अन्य गद्य विधाओं के लिए प्रतिवर्ष उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान प्रदान करने घोषणा की।

इसके साथ ही गढ़वाली, कुमाउनी व जौनसारी तीन लोक भाषाओं तथा हिन्दी भाषा में 4 नवोदित उदयीमान लेखकों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाएगा। आगामी मई माह में भव्य समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट साहित्यकारों को उक्त पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के ऐसे रचनाकारों, जो अर्थाभाव के कारण अपनी पुस्तकों का प्रकाशन नही करा पाते हैं, उन्हें उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में आंशिक अनुदान दिए जाने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के प्रत्येक जनपद में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय भाषा सम्मेलन आयोजन करने के निर्देश भी दिए। यह भाषा संस्थान की एक बहुआयामी योजना होगी जिसमें शोध पत्रों का वाचन, भाषा संबंधी विचार विनिमय, साहित्यिक शोभा यात्रा, लोक भाषा सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रत्येक जनपद के 01 प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल/ई पुस्तकालय स्थापित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में राज्य में नेशनल बुक ट्रस्ट के साथ मिलकर पुस्तक मेले का आयोजन तथा पुस्तक मेले में साहित्यिक संगोष्ठियों के आयोजन पर भी स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही राज्यभर में सुविख्यात लेखकों की व्यखानमालाएं आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारी लोक भाषाएं एवं बोलियां हमारी पहचान और गौरव है। राज्य सरकार स्थानीय भाषाओं, बोलियों व संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरन्तर प्रयासरत है। 

 

बैठक में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा साहित्यिक एवं शोध पत्रिकाओं के प्रकाशन पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही लोक भाषाओं के मानकीकरण हेतु कार्यशालाओं व प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन हेतु भी स्वीकृति दी गई। सम्बन्धित अधिकारियों ने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में गढ़वाली, कुमाउनी व जौनसारी बोलियो को बोलने वाले व लिखने वाले अलग-अलग हैं, जिनके लेखन में शब्दों का औच्चारणिक विभेद है। गढ़वाली एवं कुमाउनी बोली भाषा के औच्चारणिक एवं वर्तनी के मानकीकरण की अत्यंत आवश्यकता है। यह शिविर गढ़वाल एवं कुमाउं मण्डल में आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा उत्तराखण्ड में जनपद तथा राज्य स्तरीय भाषायी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 

 

धनंजय ढौडियाल (पहाड़ी)
संपादक, संपर्क - 7351010542
RELATED ARTICLES

*जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पारंपरिक रूप से हुआ विदेशी मेहमान का भव्य स्वागत छोरिया दल के साथ जमकर झूमे विदेशी मेहमान*

*जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पारंपरिक रूप से हुआ विदेशी मेहमान का भव्य स्वागत छोरिया दल के साथ जमकर झूमे विदेशी मेहमान* नरेंद्रनगर में 24 व 25...

सतपाल महाराज ने रूड़की में 88 करोड़ 73 लाख की लागत की अनेक विकास योजनाओं का किया लोकार्पण 

  सतपाल महाराज ने रूड़की में 88 करोड़ 73 लाख की लागत की अनेक विकास योजनाओं का किया लोकार्पण          प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु...

*द केरला स्टोरी मूवी देख भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, की ये अपील*

  *द केरला स्टोरी मूवी देख भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, की ये अपील* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या देहरादून स्थित निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

*जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पारंपरिक रूप से हुआ विदेशी मेहमान का भव्य स्वागत छोरिया दल के साथ जमकर झूमे विदेशी मेहमान*

*जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पारंपरिक रूप से हुआ विदेशी मेहमान का भव्य स्वागत छोरिया दल के साथ जमकर झूमे विदेशी मेहमान* नरेंद्रनगर में 24 व 25...

सतपाल महाराज ने रूड़की में 88 करोड़ 73 लाख की लागत की अनेक विकास योजनाओं का किया लोकार्पण 

  सतपाल महाराज ने रूड़की में 88 करोड़ 73 लाख की लागत की अनेक विकास योजनाओं का किया लोकार्पण          प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु...

*द केरला स्टोरी मूवी देख भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, की ये अपील*

  *द केरला स्टोरी मूवी देख भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, की ये अपील* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या देहरादून स्थित निजी...

*ऋषिकेश एम्स में शुरू हुई दो दिवसीय Y-20 सम्मेलन का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ*

*ऋषिकेश एम्स में शुरू हुई दो दिवसीय Y-20 सम्मेलन का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ*       युवाओं का देश है, जिनमें नेतृत्व किए...

*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओ संग सुनी पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम, 100 वें संस्करण को बताया ऐतिहासिक*

    *कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओ संग सुनी पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम, 100 वें संस्करण को बताया ऐतिहासिक* कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या...

*जनपद भ्रमण पर आई प्रभारी मंत्री ने किया खाद्य गोदाम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*

*जनपद भ्रमण पर आई प्रभारी मंत्री ने किया खाद्य गोदाम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश* जनपद नैनीताल...

*स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, यात्रियों की सुविधा के लिए 9 भाषाओं में जारी की चारधाम यात्रा की एसओपी*

  *स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, यात्रियों की सुविधा के लिए 9 भाषाओं में जारी की चारधाम यात्रा की एसओपी* आज पूर्ण विधिविधान से भगवान ब्रदीविशाल...

चारधाम यात्रा के मध्य नजर यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर ने किया श्रीनगर...

चारधाम यात्रा के मध्य नजर यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर ने किया श्रीनगर...

*बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मार्च 2023 के लाभार्थियों के खातों में किया धनराशि का किया हस्तांतरण*

*बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मार्च 2023 के लाभार्थियों के खातों में किया धनराशि का किया हस्तांतरण* महिला सशक्तिकरण...

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 9 हैल्थ एटीएम  और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकापर्ण आम जनता को मारेगी राहत* 

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 9 हैल्थ एटीएम  और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकापर्ण आम जनता को मारेगी राहत*  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...