Home उत्तराखंड *डेंगू नियंत्रण में कोताही की तो खैर नहीं: डा. आर राजेश*

*डेंगू नियंत्रण में कोताही की तो खैर नहीं: डा. आर राजेश*

*डेंगू नियंत्रण में कोताही की तो खैर नहीं: डा. आर राजेश*

देहरादून। डेंगू नियंत्रण अभियान की हकीकत जानने स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार आजकल प्रदेश के दौरे पर हैं। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी जनपद के कोटद्वार के बाद आज स्वास्थ्य सचिव का काफिला कुमाऊ मंडल नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर पहुँचा।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने आज हल्द्वानी का दौरा किया। उन्होंने डेंगू से निपटने के लिए किये जा रहे इंतजामों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए की गयी व्यवस्थाओं पर नाराजगी जतायी और व्यवस्थाएं दुरस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि डेंगू के मरीज के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

बेस अस्पताल हलद्वनी का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश द्वारा आईसीयू का संचालन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई । अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द आईसीयू को चलाने के निर्देश मौके पर दिए गए। सचिव स्वस्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने बेस हॉस्पिटल पर वार्ड में जाकर मरीजों का हाल जाना अस्पताल प्रशासन को किसी भी मरीज के उपचार मैं कोई लापरवाही न हो इसके निर्देश दिये गये। उनके द्वारा द्वारा डेंगू वार्ड, आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, डायलिसिस यूनिट, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि डेंगू के उपचार के लिये निजी व सरकारी चिकित्सालय पर आयुष्मान कार्ड द्वारा भी उपचार प्रदान किया जाएगा। जिसके निर्देश अधिकारियो को दे दिये गये है । 

सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने डेंगू जांचों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की । उन्होंने अधिकारियों को जांचों में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा अधिकारी कागज पर पेन कम चलकर थोड़ा जांचों में तेजी लाएं जिससे मरीज को समय पर सही इलाज मिल सके। स्वास्थ्य सचिव ने मरीजों और लोगों से भी अस्पताल में व्याप्त सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने पूरे प्रदेश के अंदर डेंगू के 307 मामले एक्टिव है।

उन्होंने बताया डेंगू को लेकर अस्पताल में बेड्स पूरी तरह से उपलब्ध हैं, उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी को भी प्लेटलेट्स नहीं दी जाएगी, जरूरत पड़ने पर ही मरीज को प्लेटलेट्स दी जाएगी, डेंगू पर जो भी इलाज है, उसे अस्पताल द्वारा ठीक तरीके से नहीं किया जाएगा तो ₹50000 से लेकर ₹200000 तक का जुर्माना लगाने के प्रावधान बनाए गए हैं,

स्वास्थ्य विभाग के स्पष्ट निर्देश की डेंगू के मामलों को लापरवाही नहीं बरती जाएगी, जो भी प्राइवेट हॉस्पिटल या सरकारी हॉस्पिटल लापरवाही करेगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलों के जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह बराबर डेंगू पर अपनी नजर बनाए रखें और डेंगू के मामले को लेकर शासन को लगातार अवगत कराए, सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में अधिक पैसा लिए जाने पर भी उन्होंने कहा की रेट निर्धारित किए गए हैं, अधिक रेट लिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भागीरथी जोशी, मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्रधानाचार्य डा. अरुण जोशी, डॉ टिट्याल, चिकित्सा अधीक्षक सुशीला तिवारी अस्पताल, डॉ मनोज कांडपाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ सविता ह्यांकी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सा हल्द्वानी, डा. ऊषा जंगपांगी महिला चिकित्सालय हल्द्वानी भी मौजूद थे।

धनंजय ढौडियाल (पहाड़ी)
संपादक, संपर्क - 7351010542
RELATED ARTICLES

*कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या।*

*कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या।* *मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश* कैबिनेट...

*कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने एससी बाहुल्य बस्ती मे किया जनसम्पर्क अभियान, लोगो को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत*

  *कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने एससी बाहुल्य बस्ती मे किया जनसम्पर्क अभियान, लोगो को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत* *सोमेश्वर(अल्मोड़ा);* सोमेश्वर...

*राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन जल अभिषेक कर लोक कल्याण की करी कामना*

  *राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन जल अभिषेक कर लोक कल्याण की करी कामना* राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

*कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या।*

*कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या।* *मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश* कैबिनेट...

*कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने एससी बाहुल्य बस्ती मे किया जनसम्पर्क अभियान, लोगो को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत*

  *कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने एससी बाहुल्य बस्ती मे किया जनसम्पर्क अभियान, लोगो को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत* *सोमेश्वर(अल्मोड़ा);* सोमेश्वर...

*राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन जल अभिषेक कर लोक कल्याण की करी कामना*

  *राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन जल अभिषेक कर लोक कल्याण की करी कामना* राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह...

*पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: पिथौरागढ़ में नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई गश्त*

*पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: पिथौरागढ़ में नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई गश्त* प्रधानमंत्री का 11 और 12 अक्टूबर कैलाश, नारायण...

*आज घर से बाहर निकलने से पहले जरूर देखें ये ट्रैफिक प्लान, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान*

      *आज घर से बाहर निकलने से पहले जरूर देखें ये ट्रैफिक प्लान, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान* दिनांक 28.09.2023 को मिलाद-उन-नबी बारावफात / अनन्त चतुर्दशी...

*उत्तराखंड सरकार ने दायित्वधारियों की पहली सूची जारी किस किस को मिली ज़िम्मेदारी*

*उत्तराखंड सरकार ने दायित्वधारियों की पहली सूची जारी किस किस को मिली ज़िम्मेदारी* शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान...

*कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने एससी बाहुल्य बस्ती मे किया जनसम्पर्क अभियान, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत*

  *कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने एससी बाहुल्य बस्ती मे किया जनसम्पर्क अभियान, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत* *सोमेश्वर(अल्मोड़ा):* उत्तराखंड सरकार...

*केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड 2023 से किया सम्मानित*

उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड* *केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड 2023...

*पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण* 

  *पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण*    *महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड*  मसूरी...

*रुड़की – पीरान कलियर प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत मखदूम साबिर पाक के 755 वे उर्स मेले की हुई शुरुआत पहली बार हुआ सर्वधर्म सद्भाव...

  *रुड़की - पीरान कलियर प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत मखदूम साबिर पाक के 755 वे उर्स मेले की हुई शुरुआत पहली बार हुआ सर्वधर्म सद्भाव...