उत्तराखंडस्वास्थ्य

लोगो से बदसलूकी करने वाले डॉक्टर को चाहिए अब एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…दरबारी की तोड़ जोड़ करा रही सिस्टम की फजीहत…

लोगो से बदसलूकी करने वाले डॉक्टर को चाहिए अब एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…दरबारी की तोड़ जोड़ करा रही सिस्टम की फजीहत…

 

विदेशी डिग्री से पास होकर राज्य के डॉक्टरों को ज्ञान देने वाले डॉक्टर अब सरकारी वाहन की सवारी करने के फेर में पड़ गए है ।। विभाग में इनकी बदसलूकी और रूखे रवैए के खूब किस्से है जिसके चलते पहले डॉक्टरों के संघ के द्वारा भी इन्हे खूब खरी खोटी सुनाई गई थी, जिसके बाद भी इनमे कोई सुधार नहीं हुआ।। अब बदसलूकी करने वाले डॉक्टर एक बार फिर दूसरे पद पर काबिज होने की जुगत भिड़ा रहे है।। आलम यह है कि पहले साथी विदेशी डिग्री वाले चिकित्सक ने साथियों को खूब ज्ञान दिया और अब डॉक्टर इतने ज्ञान देते देते यह इतने ज्ञानी हुए कि उन्होंने एक दरबारी को पकड़ कर सरकारी वाहन की भी इच्छा जता दी है।। इच्छा भी ऐसी की जो दरबारी के भरोसे पूरी करने की तैयारी हो रही है।। दरअसल मुख्यालय में बैठे विदेशी डिग्री वाले डॉक्टर पहले भी विवादों में रहे हैं जिसके चलते इन्हें कभी भी सही पोस्टिंग पर नहीं भेजा गया।। इसके पीछे की वजह यह भी बताई जाती है कि सरकारों को अपनी इज्जत का भी ख्याल करना था जिससे लोगों के बीच सरकार की छवि धूमिल ना हो।। जिसके चलते यह इधर उधर हाजरी लगा कर कानापुसी करके नोकरी बचाते रहें। अब मुख्यालय में मौजूद यह डॉक्टर एक ऐसे पद की लालसा लिए बैठे है जिससे तमाम लोग सीधा सरोकार रखते हैं।।। अब दरबार को इस मामले का संज्ञान लेने की भी जरूरत है जिससे दरबारी ऐसे डॉक्टरों के साथ मिल कर सरकारी सिस्टम को चौपट ना कर सके। जबकि सरकार और स्वास्थ्य विभाग इसी दरबारी के चलते कई बार फजियत का सामना कर चुका है।।

धनंजय ढौडियाल (पहाड़ी)

संपादक, संपर्क - 7351010542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *