Monday, May 20, 2024
Latest:
उत्तराखंड

*दून अस्पताल के डॉक्टर शशांक ने पेश की मिसाल, पहले मरीज को खुद खून दिया, फिर किया ऑपरेशन*

*दून अस्पताल के डॉक्टर शशांक ने पेश की मिसाल, पहले मरीज को खुद खून दिया, फिर किया ऑपरेशन*

देहरादून। दून अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के ऑर्थो सर्जन डॉ शशांक ने मिसाल पेश की है। उन्होंने एक मरीज को पहले खुद खून दिया और फिर उसका ऑपरेशन किया।

अस्पताल के प्रवक्ता महेंद्र भंडारी के मुताबिक दून निवासी एक मरीज अवधेश को गहरे गड्ढे में गिर जाने से गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया। जिसको छाती, बाए हाथ, जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया। मरीज को तीन दिन आईसीयू में रखने के बाद उनकी स्थिति ठीक हो पाई उसके बाद डॉक्टरों द्वारा मरीज के जांघ की हड्डी का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।

लेकिन खून की कमी होने पर मरीज का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था उनकी बेटी ने खून देने की कोशिश की परंतु उनको कुछ समस्या होने पर खून नहीं दे पाई। कोई परिचित या रिश्तेदार भी खून नहीं दे सका। यह बात उनके इलाज करने वाले डॉक्टर शशांक सिंह को पता चली तो उन्होंने खुद मरीज को खून देने का फैसला किया। बुधवार को डॉक्टर शशांक सिंह ने मरीज को अपना खून दिया तथा उसके बाद खुद मरीज का जांग की हड्डी का ऑपरेशन किया। प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष सयाना, एमएस डॉक्टर यूसुफ रिजवी, डीएमएस डॉक्टर एनएस खत्री, एचओडी डॉक्टर अनिल जोशी ने डॉक्टर शशांक के इस अनूठे कार्य को सराहा हैं। उन्होंने कहा कि यह भावना प्रत्येक डॉक्टर एवं कर्मचारियों में होनी चाहिए।

धनंजय ढौडियाल (पहाड़ी)

संपादक, संपर्क - 7351010542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *