Sunday, May 19, 2024
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड कांग्रेस से तीन महिला नेत्रियों ने दावेदारी की पेश, कहां से कौन लड़ना चाहती हैं चुनाव, पढ़िए…

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड कांग्रेस से तीन महिला नेत्रियों ने दावेदारी की पेश, कहां से कौन लड़ना चाहती हैं चुनाव, पढ़िए…

देहरादून: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद उत्तराखंड से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से कर दिया है। वहीं दावेदारों ने भी अपनी बात स्क्रीनिंग कमिटी के सामने रख दी है। भले ही कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ने के इच्छुक ना हों लेकिन तीन महिला नेत्रियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। यह तीनों नेत्रियां अलग-अलग लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रही हैं। यह नेत्रियां उत्तराखंड कांग्रेस में सक्रिय हैं। कौन है कांग्रेस की यह तीन नेत्रियां जिन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। किन-किन लोकसभा सीटों से लड़ना चाहती है आगे पढ़िए…

*पौड़ी लोकसभा सीट से ज्योति रौतेला की दावेदारी*

कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने स्क्रीनिंग कमेटी के सामने चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की है। ज्योति रौतेला को जब से प्रदेश महिला मोर्चा की कमान मिली है उन्होंने कांग्रेस महिला मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में काम किए हैं। अंकिता भंडारी मर्डर मिस्ट्री को लेकर वह कई बार सड़कों पर उतरी, इसके विरोध में उन्होंने केस दान भी किए थे। ज्योति रौतेला राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की यात्री भी रही हैं।

*टिहरी से सुनीता प्रकाश ने की दावेदारी*

टिहरी लोकसभा सीट से भले ही प्रीतम सिंह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हों, लेकिन महिला नेत्री सुनीता प्रकाश ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने अपना आवेदन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि वह छात्र जीवन से एनएसयूआई के माध्यम से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही है। सुनीता प्रकाश ने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष दावेदारी को लेकर पार्टी के सामने रख दिया है। मौजूदा वक्त में सुनीता प्रकाश कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता है।

*अल्मोड़ा से आशा टम्टा लड़ना चाहती है चुनाव*

अल्मोड़ा लोकसभा सीट से आशा टम्टा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। आशा वर्तमान में कांग्रेस की प्रदेश सचिव व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से टिकट की मांग की है। वह उस क्षेत्र का दौरा भी लगातार कर रही हैं। 2019 में भी उन्होंने इस सीट से लोकसभा का टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। आशा टम्टा ने कहा कि उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी व उनकी कड़ी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी इस बार उन पर जरूर भरोसा करेंगी। और लोकसभा चुनाव के रण में उतारेगी।

कांग्रेस महिलाओं और युवाओं को 50% पार्टी में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है। इसको लेकर कांग्रेस के हर एक नेता के बयान सुने व पढ़े जा सकते हैं। हालांकि अब कांग्रेस इन तीन महिला नेत्रियों में से किस पर भरोसा जताती है यह अभी भविष्य के गर्भ में है।

धनंजय ढौडियाल (पहाड़ी)

संपादक, संपर्क - 7351010542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *