Monday, May 20, 2024
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर प्रदेश भर में आज और कल बिगड़ रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर प्रदेश भर में आज और कल बिगड़ रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणि सटिक साबित हुई है। शनिवार को पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं देर रात को हुई बर्फबारी के बाद सुबह जब धूप निकली तो वादियां चांदी सी चमक उठीं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी बारिश बर्फबारी होने की संभावना जताई है

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, औली, गौरसों बुग्याल, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, यमुना घाटी में देर रात तक हुई बर्फबारी के बाद सुबह मौसम साफ हो गया। चटख धूप खिलने के बीच यमुनोत्री घाटी के साथ मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित यमुना मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर का भी अद्भुत नजारा दिखा।

ओर वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 26 और 27 फरवरी को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

धनंजय ढौडियाल (पहाड़ी)

संपादक, संपर्क - 7351010542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *