उत्तराखंड

चमोली ( दुर्घटना )- यहां मैक्स वाहन गिरा खाई में , 2 की मौत व 18 वर्षीय युवती समेत 11 घायल

चमोली ( दुर्घटना )- यहां मैक्स वाहन गिरा खाई में , 2 की मौत व 18 वर्षीय युवती समेत 11 घायल

चमोली : चमोली जिले से सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर सामने आ रही हैं यहां नारायण बगड़ ब्लॉक के नलगांव-कफोली-बमियाला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में मैक्स में सवार 13 लोगों में से रघुबीर सिंह उम्र 59 वर्ष ( कफोली ग़ांव) की मौके पर ही मृत्यु हो गई व बाकी 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग ले जाया गया अस्पताल ले जाते समय एक और घायल दयाल सिंह ( उम्र 65 वर्ष कफोली ग़ांव )ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कफोली गांव में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए कफोली और गण्डीक ग़ांव के लोग पिंडर नदी पर नलगांव घाट पर आए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद वापस लौटने के दौरान मैक्स वाहन नलगांव से 1 किमी आगे कफोली ग़ांव की तरफ आचनक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित 13 लोग सवार थे। जिसमें एक शख्स रघुवीर सिंह (उम्र 60 वर्ष) निवासी कफोली की मौत हो गई।

उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विवेक नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर रूप से घायल दिनेश सिंह (उम्र 45 वर्ष) और जयवीर सिंह (उम्र 49 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल जयवीर सिंह का ऑपरेशन इंद्रेश अस्पताल देहरादून में चल रहा है।

घायलों में बलवीर सिंह (उम्र 39 वर्ष) गंडीक ग़ांव, धर्मेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष), उमेद सिंह (उम्र 62 वर्ष), राजेंद्र सिंह (उम्र 50 वर्ष) मनवीर सिंह (उम्र 51 वर्ष), सचिन (उम्र 24 वर्ष), चालक कुलदीप (उम्र 58 वर्ष), दिव्या गुसाईं (उम्र 18 वर्ष) और प्रवीन खत्री (उम्र 34 वर्ष) का उपचार कर्णप्रयाग में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर मृत रघुबीर सिंह दुर्घटनास्थल से स्वयं चलकर सड़क तक आये और उन्होने ही सभी घायल लोगों को सड़क तक आने को कहा , सड़क पर पहुंचते ही रघुबीर सिंह ने दम तोड़ दिया।

धनंजय ढौडियाल (पहाड़ी)

संपादक, संपर्क - 7351010542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *